Best 50+ Self Quotes in Hindi

Self Quotes हमें खुद पर विश्वास करने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करते हैं। ये हमें मुश्किलों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। 

इनके अलावा ये हमें अपनी कमियों और खामियों को स्वीकार करने में हमारी मदद करते हैं। और खुद से प्यार करने और खुद का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित करते हैं, भले ही हम परफेक्ट न हों।

दूसरी ओर सेल्फ कोट्स हमारी सोच को सकारात्मक बनाते हैं। हमें जीवन में अच्छाई पर ध्यान केंद्रित करने और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करते हैं।

Self Motivational Quotes in Hindi

खुल जाएंगे सभी रास्ते, रुकावटों से लड़ तो सही। सब होगा हासिल, तू जिद्द पर अड़ तो सही ।।

कुछ अलग करना है तो भीड़ से हट कर चलो। भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छिन लेती है।।

अपने अंदर का शेर जगाओ, चलो उठो अब अपनी पहचान बनाओ।।

जीवन की सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में हैं। जिसे लोग कहते हैं की तुम नहीं कर सकते हो।।

सब्र कोई कमज़ोरी नही होती है, ये वो ताकत होती है जो सब में नहीं होती।।

कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग आपके बारे में क्या सोचते है। फर्क तो इससे पड़ता है की आप अपने बारे में क्या सोचते है।।

जब दुनिया कहती है की अब कुछ नहीं हो सकता। वहीँ सही समय होता हैं, कुछ कर दिखने का।।

रोज रोज गिरकर भी मुकम्मल खड़ा हूँ। ए मुश्किलों देखो मैं तुमसे कितना बड़ा हूँ।।

संकट के समय में समस्याओं पर चर्चा नहीं, बल्कि समाधान को खोजने का प्रयास करें!

कभी-कभी भगवान आपको वह नहीं देते जो आप चाहते हैं, इसलिए नहीं कि आप इसके लायक नहीं हैं, बल्कि इसलिए कि आप बेहतर के लायक हैं।

Self Respect Quotes in Hindi

अपने भीतर की आवाज का पालन करें, लोग क्या सोचते हैं इसकी परवाह करना बंद करें।

अतीत में जो हो चुका है, उसकी चिंता करना बंद करें, अपनी ऊर्जा को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगाएं।

आप अतीत को नहीं बदल सकते लेकिन आप अपने भविष्य को बेहतर बनाना सीख सकते हैं।।

अपनी किस्मत पर नहीं बल्कि खुद पर और अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, क्योंकि मेहनत ही आपकी किस्मत को बेहतर बनाती है।।

आप जो कुछ भी पढ़ते या सुनते हैं, उस पर विश्वास न करें, याद रखें कि हमारी दुनिया का एक बड़ा हिस्सा कल्पना से बना है।।

अपने आप से प्यार करना सबसे बड़ा धन है, क्योंकि जब तुम अपने आप से प्यार करोगे, तो दुनिया भी तुमसे प्यार करने लगेगी।।

जिस व्यक्ति को अपनी खुद की कद्र नहीं होती, उसे दुनिया में कोई भी खुशी नहीं मिलती।।

हर किसी को खुश करना संभव नहीं है, किसी की कहानी में आप हमेशा बुरे होते हैं।।

दूसरों में अच्छाई देखना शुरू करें तब आपको एहसास होगा कि दुनिया कितनी खूबसूरत है।।

Self Love Quotes in Hindi

हम बेशक दिखते अकेले हैं, लेकिन अपने आप में ही एक कारवां साथलिए चलते हैं !

किसी भी चीज़ के लिए अपनी अहमियत को कम मत समझो, क्योंकि आत्मसम्मान से बड़ा और कुछ है !

हर किसी के सामने झुकना सही नहीं होता और जो नजरंदाज करे उसके पास रुकना सही नहीं होता !

पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए, क्योंकि शाबाशी और धोखा दोनों पीठ के पीछे ही मिलते है!

जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आएगा जब तुमसे जलने वाले, खुद ही जलकर राख हो जाएंगे!

जितना शक आप अपनी क़ाबिलियत पर करेंगे, उतना नाक़ाबिल आपको ज़माना समझने लगेगा!

आप कितने भी अच्छे इंसान क्यों न हो, आप हमेशा किसी की कहानी में बुरे जरूर होते है!

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की, आप कितने धीरे चलते हैं ज़रूरी ये है की आप रुके नहीं!

दूसरो के लिए कभी अपने उसूलों के साथ समझौता न कीजिए अपने आत्मसम्मान की रक्षा खुद कीजिए !

दुनिया का सबसे पवित्र पौधा, विश्वास का होता है, जो धरती पर नही, दिलों में उगता है।

Self Respect killer Attitude Quotes in Hindi

अपनी काबिलियत को इतना तराशो की, अपमान की कोई गुंजाइश ही न रहे।

महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है!

खुद से जीतने की जिद है मुझे खुद को ही हराना है, मैं भीड़ नहीं हूँ दुनिया की मेरे अंदर एक ज़माना है!

मंज़िल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न हो, रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही रहते हैं!

पत्थर में एक ही कमी है की वह पिघलता नहीं, लेकिन यही उसकी खूबी है वह बदलता भी नहीं!

जीवन का सबसे बड़ा गुरू वक्त होता है क्योंकी, जो वक्त सिखाता है वो कोई नहीं सिखा पाता!

जिंदगी से प्यार करो तो खूबसूरत हो जाती है, खुशियों का इंतजार करो तो बदसूरत हो जाती है!

समय अच्छा हो तो आपकी गलती भी मजाक लगती है, समय खराब हो तो मजाक भी गलती बन जाती है!

यादें ही तो जिंदगी का खज़ाना हैं, बाकी तो सबको खाली हाथ ही जाना हैं!

उड़ने में बुराई नहीं है, आप भी उड़े!लेकिन उतना ही जहां से ज़मीन साफ दिखाई दें!

Emotional Self Respect Quotes in Hindi

अमीर हो या गरीब आत्मसम्मान, पाने का हक सभी का होता है।

हम थोड़ा शरीफ होकर झुके क्या, लोग तो हमें गिरा हुआ समझने लगे।

उनका सम्मान हमेशा करो जो, अपना काम छोड़ कर आपको वक्त, देते हैं

आत्मसम्मान की ख्वाहिश रखना, अच्छी बात है लेकिन इसको कमाना, उतना ही ज़रूरी है।

प्यार भी उनसे मांगो जिनसे, बा-इज्ज़त होकर मिल सको, बे-इज़्ज़त होकर नही।

किस्मत भी क्या खेल दिखाती हैं, जब ज़रूरत होती है अपनो की, तब अकेलेपन की रात में जगाती है।

हौसला मत हार गिरकर, ऐ मुसाफिर अगर दर्द यहां मिला है, तो दवा भी यही मिलेगी।।

जमाने में वही लोग हम पर उंगली उठाते हैं। जिनकी हमें छूने की औकात नहीं होती।।

जब आपको लगे की दूसरो को समझना मुश्किल है, तब आप खुद को समझना शुरू करे।

दूसरो के लिए कभी अपने उसूलों के साथ समझौता न कीजिए अपने आत्मसम्मान की रक्षा खुद कीजिए।।